फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested with heroin worth Rs 28 lakh

Mirzapur News: 28 लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with heroin worth Rs 28 lakh
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुबह मुंहकुचवा के पास से कार में तलाशी के दौरान 28 लाख की हेराेइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कार 285 ग्राम हेरोइन और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बुधवार की शाम पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर मुंहकुचवा के पास वाहनों की जांच के दौरान एक कार से 285 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने कार सवार संदीप कुमार सोनकर उर्फ बाबा सोनकर निवासी राजगढ़, सोनू सिंह निवासी राजगढ़ करवल बस्ती थाना राजगढ़ को गिरफ्तार किया। हेरोइन के अलावा तीन मोबाइल फोन व 3200 रुपये नकद बरामद हुए। एएसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाहर से हेरोइन खरीद कर लाते हैं। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राजगढ़, मड़िहान, कर्मा व आस-पास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर बेचते हैं। इससे अच्छी आमदनी हो जाती है। संदीप कुमार पर तीन मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed