फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two and a half thousand people will do yoga in GIC campus

जीआईसी परिसर में ढाई हजार लोग करेंगे योगासन

Tue, 21 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand people will do yoga in GIC campus
विश्व योग दिवस पर मंगलवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। योग शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भाग लेंगे। परिसर में ढाई हजार लोगों को योगासन कराने की व्यवस्था की गई है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.श्रीकांत रजक ने सोमवार को जीआईसी परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने मंच सहित परिसर में भ्रमण कर व्यवस्था में जुटे लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल पर आए एलईडी वैन को परिसर में पश्चिमी छोर के बजाय पूर्वी छोर पर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मंच पर प्रमुख अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह परिसर में ढाई हजार लोगों के लिए व्यवस्था रहेगी। डीएफओ पीएस त्रिपाठी ने बताया कि अनगढ़ रोड स्थित एक गार्डेन में गंगा प्रहरी, रोटरी क्लब एवं विभिन्न संगठनों की ओर से सुबह 7 बजे से 8 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed