फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Twin sisters died after being hit by a vehicle while crossing the road

Mirzapur News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से जुड़वा बहनों की मौत

Tue, 09 May 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Twin sisters died after being hit by a vehicle while crossing the road
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर के सामने ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहीं दो जुड़वा बहनें अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में दोनों जुड़वा बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश में है।
विज्ञापन

वाराणसी के आदमपुर के नया महादेव निवासी कमला साहनी (45) के पुत्री की शादी अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव निवासी भरत साहनी के पुत्र राजन साहनी के साथ हुई है। भरत साहनी की तबीयत खराब है। कमला साहनी अपनी जुड़वा बहन विमला साहनी (45) के साथ समधी भरत साहनी के घर उनका हाल जानने जा रही थीं। दोनों बहनें अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर स्थित पंचायत भवन के सामने ऑटो से उतरीं। ऑटो से उतरकर दोनों बहनें सड़क पार कर रही थीं, इसी बीच तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुनसान सड़क पर घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने शव की पहचान कर ली। इसके बाद सूचना परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर राकेश राय ने शव को चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे में मृत दोनों बहनों के परिवार का मुख्य व्यवसाय नाव संचालन है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नरायनपुर पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि सड़क हादसे में दो जुड़वा बहनों की मौत हुई है। हादसा करने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed