फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   truck spoiled in mirzapur traffic jam on both side of bridge

ट्रक खराब होने से पुल के दोनों तरफ लगा लंबा जाम

Wed, 01 Jul 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
truck spoiled in mirzapur traffic jam on both side of bridge
चील्ह। मिर्जापुर औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतू पर बुधवार की भोर में भीषण जाम लग गया। बाद में कटरा पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

भोर में हो रही बारिश के चलते नटवा रेलवे अंडरब्रिज के नीचे भारी जलजमाव हो गया। इससे आवागमन में परेशानी होने लगी। जलजमाव में वाहन फंसने से देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी बीच शास्त्री सेतु पर एक ट्रक भी बिगड़ गया।

इससे स्थिति और बिगड़ गई। औराई की तरह चील्ह चौराहा, गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव तक व दूसरी ओर नटवां तिराहा तक भीषण जाम लग गया। जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम में कई विदाई कराकर जा रहे दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी व एंबुलेंस भी फस गई। हल्की बारिश में नटवा पुल के नीचे पानी लग जाता है। पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण किया गया है। उसकी सफाई न करने के कारण पूरे जनपद की जनता परेशान रहती है। लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। जन प्रतिनिधि भी मौन है। जाम की सूचना पर नटवा चौकी प्रभारी शाहिद खां और शास्त्री सेतु पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed