फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck owner strikes

दिनभर थमे रहे ट्रकों के पहिए

Fri, 02 Oct 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 02 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck owner strikes
टोल बैरियर व टीडीएस कटौती तुरंत समाप्त करने की मांग को लेकर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस दिल्ली एवं लखनऊ के आह्वान पर ट्रक मालिक एक अक्तूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसका समर्थन मिर्जापुर मोटर आपरेटर एसोसिएशन ने भी किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ट्रक मालिकों से कहा कि जब तक दिल्ली या लखनऊ के पदाधिकारियों का आदेश नहीं आ जाता है तब तक वे लोग सड़क पर अपना वाहन नहीं उतारेंगे।  
विज्ञापन

ट्रक आपरेटरों की हड़ताल का असर जिले में भी दिखा। अपनी मांगों को लेकर सड़क किनारे, ढाबों समेत अन्य स्थानों पर ट्रक खड़े दिखाई दिए। ट्रकों के पहिए थमने से करोड़ों रुपये के नुकसान होने की आशंका है। वहीं खाद्य वस्तुओं पर भी इसका असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सब्जी फल समेत अन्य सामान नहीं पहुंच सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश दूबे की अध्यक्षता में बुधवार की शाम बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि एआईएमटी की हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा। कहा कि टोल बैरियरों पर ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से वसूली की जाती है।
विज्ञापन

 विरोध जताने पर कर्मचारियों द्वारा मारपीट की जाती है। कहा कि मौजूदा टोल नीति ना तो पारदर्शी है ना जबावदेह। टोल नीति में बहुत खामियां हैं जो समय  समय पर जागरूक मीडिया वर्ल्ड बैंक इंटिग्रिटी रिपोर्ट कैग  सड़क उपभोक्ता उठाते रहते हैं। आरोप लगाया कि निजी ठेकेदार टोल टैक्स के नाम पर जनता को लगातार लूटने का काम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई टोल बैरियरों पर लागत से चार गुना मुनाफा कमाने के बाद भी 10 से 20 वर्ष तक टोल लेने का
ठेेका उच्चाधिकारियों द्वारा दिया जाता रहा है। उपाध्ध्यक्ष जसवंत सिंह सरना ने कहा कि ट्रांसपोर्ट जगत पर टीडीएस कटौती तुरंत समाप्त हो। टीडीएस प्रणाली
वित्तीय एक्ट 2015 से पूर्व की ही लागू हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed