फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck driver dies under suspicious circumstances

ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 24 Aug 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies under suspicious circumstances
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी समिति के पास ट्रक चालक की सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के कुरौना बहादुर गांव निवासी आनंद पाल (28) ट्रक चालक थे। वे एक कंपनी से जुड़कर पिछले छह वर्ष से ट्रक चला रहे थे। वे कानपुर से कपड़े का साबुन और पाउडर लेकर निकले थे। सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे तो परिजनों से बात हुई थी। मिर्जापुर पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर ट्रक को मंडी चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी कर वे नीचे उतरे। इसके बाद किनारे जाकर बैठ गए। वहीं वे गिरकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को उनके परिजन पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आनंद पाल के पास मोबाइल नहीं मिला। संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि तबीयत खराब होने पर आनंद नीचे उतरकर बैठे थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed