फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck driver and helper died after being hit by an unknown vehicle

अज्ञात वाहन के धक्के से ट्रक चालक व खलासी की मौत

Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and helper died after being hit by an unknown vehicle
पड़री ट्रक हादसे में मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : MIRZAPUR
पड़री। थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास रविवार की देर रात ट्रक का टायर खोलते समय अज्ञात वाहन के धक्के से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल खलासी ने अस्पताल में सोमवार की सुबह दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर परिजनों को सूचना दी। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम बनतरवा गांव निवासी ट्रक चालक रणजीत उर्फ लाल (26) गांव निवासी खलासी विकास (25) के साथ अतरी क्रेशर प्लांट से गिट्टी लोड कर निकला था। वह पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास पहुंचे थे कि ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। गाड़ी किनारे खड़ा कर दोनों पहिया बदलने लगे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को धक्का मार दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक चालक रणजीत उर्फ लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल खलासी विकास को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की भोर में तीन बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। चालक रणजीत दो भाईयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चार वर्ष से ट्रक चलाने का कार्य कर रहा था। खलासी विकास तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दोनों के पिता राजगीर हैं। दोनों की मौत पर परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया की अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed