फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Troubled student reached the police station due to sneezing

छींटाकशी से परेशान छात्रा पहुंची थाने

Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Troubled student reached the police station due to sneezing
मनबढ़ मनचले युवक की छींटाकशी से परेशान होकर छात्रा सोमवार को सुरक्षा की गुहार लेकर थाने पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक की धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी। वह जब लालगंज मांडा मोड़ के पास पहुंची तो पहले से खड़ा एक युवक छींटाकशी करने लगा। लड़की घर जाने के स्थान पर भयभीत होकर सुरक्षा के लिए थाने पहुंच गई। पुलिस छात्रा की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के साथ मौके पर जा पहुंची, लेकिन आरोपी युवक वहां से भाग निकला था। उपनिरीक्षक आलोक सिंह छात्रा के बताए हुए स्थान पर जांच करने और युवक को पकड़ने के लिए प्राइवेट मेडिकल की दुकान के सीसी कैमरा के फुटेज को देखकर पहचान कराने में लग गए। भयभीत छात्रा को महिला पुलिस पहुंच कर सुरक्षा का आश्वासन दे करके परिजनों के साथ घर भेज दिया। सूचना के बाद छात्रा के चाचा ने पुलिस को लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed