फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tried to run over the police two days ago, animal smuggler arrested in encounter

Mirzapur News: दो दिन पहले पुलिस को कुचलने का किया था प्रयास, मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tried to run over the police two days ago, animal smuggler arrested in encounter
मड़िहान के जुड़िया जंगल में मुठभेड में पकड़ा गया पशु तस्कर । स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर (कलवारी/भावां)। 20 दिसंबर को मड़िहान थाना क्षेत्र के गाेपलपुर गांव के पास जिस पशु तस्कर ने पुलिस को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया था उसे पुलिस ने सोमवार को जुड़िया जंगल में मुठभेड़ करके गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया पशु तस्कर संजय भारती निवासी जमालपुर है। वहीं, उसका साथी राजू कुरैशी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

20 दिसंबर को गोपलपुर गांव के पास पुलिस ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन की गति बढ़ाकर पुलिस को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने तस्करों का पीछा किया। तस्कर बिना पहिए के पिकअप को आठ किमी दूर भगाकर गाड़ी खड़ी करके भाग गए। पुलिस ने पिकअप से 10 मवेशियों को बरामद किया था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके तस्करों की तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर जुड़िया जंगल में है। पुलिस ने दबिश दी तो तस्करों ने घिरता देखकर फायरिंग कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर संजय भारती निवासी जमालपुर के बांए पैर में गोली लग गई। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


चंदौली और मिर्जापुर में 12 प्राथमिकी दर्ज है
मिर्जापुर। मुठभेड़ में गिरफ्तार संजय भारती पर मिर्जापुर और चंदौली में पशु तस्करी की 12 प्राथमिकी दर्ज है। साल 2016 में पड़री थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद लालगंज थाना में दो, जमालपुर में चार, चंदौली के चकिया में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई। चंदौली के चकिया और मिर्जापुर के पड़री थाने से गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को वाहन से कुचलने का प्रयास कर भागे पशु तस्कर को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी। मड़िहान के जुड़िया जंगल में मुठभेड़ में पकड़ा गया है।
शिखा भारती, सीओ ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed