फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tributes paid to Swami Dayanand Saraswati on his birth anniversary

Mirzapur News: स्वामी दयानंद सरस्वती को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Fri, 13 Feb 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Swami Dayanand Saraswati on his birth anniversary
मेजवां। फूलपुर कस्बा में बृहस्पतिवार को स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वयंसेवक हरिश्चंद्र बरनवाल ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के प्रखर चिंतक, समाजसेवी और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना कर समाज में व्याप्त कुरीतियों बाल विवाह, सती प्रथा, ऊंच-नीच का भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया। वे सभी को शिक्षा का अधिकार देने के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद ने स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है का ध्येय वाक्य दिया, जिसे आगे चलकर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने जन-जन तक पहुंचाया। उनके विचारों से प्रेरित होकर अनेक स्वतंत्रता सेनानी आजादी के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed