मिर्जापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 73वीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान, अमिताभ पांडेय, भोला चौरसिया, राजेश मिश्रा ज्योति, शिवानी, शाइनी, बृजेश कुमार डब्बू, इश्तियाक अंसारी, रमेश पटेल, लव-कुश भारती, रमेश प्रजापति, बसंत लाल, संतोष यादव, महेश श्रीवास्तव आदि थे। इसी प्रकार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शिवराज शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद उद्यान नारघाट किसानों के समर्थन में मौन व्रत रखा गया। गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्रदेश महासचिव प्रविश मिश्रा, प्रदेश सचिव अवनीश दुबे, प्रदेश सचिव अभय पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतीक पाण्डेय, मनीष दुबे, प्रदेश सचिव अवनीश दूबे, विजय दूबे ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमर दूबे, हर्षित मिश्र, अजय मिश्र, निहाल दूबे, धीरज मिश्र, सत्य प्रकाश, मोहित दूबे ,रोहित, नमन दूबे, धीरज, सत्यम, आदिल आदि मौजूद थे।