फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tribute to Mahatma Gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन

Sun, 31 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 31 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Mahatma Gandhi
जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68 वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाई गई। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया, वहीं नगर के स्मार्ट किड्स कान्वेंट स्कूल की ओर से सामाजिक सुधार अभियान तहत जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर शराब छोड़ो दूध पियो का संदेश दिया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर शनिवार को सिविल लाइन स्थित स्मार्ट किड्स कान्वेंट स्कूल व शांति बालवाणी विद्यालय की ओर से सामाजिक सुधार अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


स्वामी गायत्रीयानंद महाराज जी के नेतृत्व में निकाली गई रैली विद्यालय से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों व शिक्षकों सहित समाजसेवियों ने भी राहगीरों को रोककर दूध पिलाया और उनको शराब नहीं पीने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली उपरांत विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ लखनऊ के डीन प्रोफेसर डा. शिशिर पांडेय ने कहा कि बच्चों में अच्छे कार्यों व संस्कार विकसित कराना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सलील पांडेय ने कहा कि गांधी जी भी नशे के खिलाफ रहा करते थे।

विधि सिंह ने गांधी जी के कृतित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रबंधक शांति श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को पठन-पाठन सहित संस्कारवान बनाना भी विद्यालय का मुख्य उद्देश्य होता है।

 विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंगल तिवारी, साईमा बानों, अंजलि, रागिनी, अनीसा, जेसी मिश्रा, रजनीश दूबे, मनीष, पुष्पा, वर्षा, साक्षी, शिवम, आशीष, कौशिकी आदि मौजूद रहे। उधर राजपुर स्थित दक्षिणामूर्ति स्कूल में भी दूध पियो दारू छोड़ो अभियान चलाया गया।


विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना शुक्ल ने गांधी जी के कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान लोगों को दूध पिलाया गया और शराब नहीं पीने का शपथ दिलाया गया।

 इस दौरान शानू शुक्ला, प्रतिमा सिंह, संगीता, धारिणी दूबे, सुमन मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed