फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tri-color journey with Bharat Mata shakes

भारत माता के जयकारे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2017 12:15 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Mon, 14 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tri-color journey with Bharat Mata shakes
अनुप्र‌िया

विज्ञापन
 
   
मिर्जापुर। भरुहना स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। जयहिंद और भारत माता की जय के नारे के साथ निकली यात्रा को रवाना करने से पूर्व अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी पूरे देश में इसका आयोजन किया जा रहा है। आजादी के 71 वें वर्ष पर तिरंगा यात्रा प्रत्येक भारतीय के मन में देश की भावना को जगाती है। आजादी के लिए सभी वर्ग के लोगों ने अपनी अपनी कुर्बानियां दी हैं। आजादी अमूल्य है, तिरंगा हमारी राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा नगर के अनगढ़, पेहटी का चौराहा, मुकेरी बाजार होते हुए नारघाट पहुंची। यहाँ शहीद उद्यान में शहीदों को कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। यात्रा में रमाकांत पटेल, रमेश पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा, सुजीत पटेल, गोपाल दास, कुंवा, धर्मराज, सुरेश सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed