फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tremendous resentment in public towards china

चीन के प्रति जनता में जबरदस्त आक्रोश

Wed, 17 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tremendous resentment in public towards china
गनेशगंज चौराहा पर चीन निर्मित सामान को जलाकर कई संगठनों ने किया विरोध । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। गालवान घाटी में हुई भारत के जवानों की शहादत से पूरे देश में आक्रोश है। जिले में भी आम नागरिक जबरदस्त आक्रोशित है। बुधवार को कई जगह शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और चीन के बने सामानों का बायकाट करने का संकल्प लिया गया। कई जगह चीन के बने हुए सामानों को जलाया भी गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चीन अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। वह कभी भी विश्वसनीय नहीं रहा। उसका इतिहास रहा है कि वह दोगली नीति अपनाता है। वह हड़प नीति के चलते अपने पड़ोसियों को हड़प कर जाना चाहता है। लेकिन भारत उसकी रग रग से वाकिफ है और वह उसको मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। भारतीय जवानों के आगे उसके जवान कहीं नहीं टिकते। भले ही उसके पास एटमी हथियार व सैनिक साजो सामान अधिक हैं लेकिन इतिहास गवाह है कि भारतीय जवानों ने अपनी ताकत से मामूली गन से पैटन टैंक को भी धराशायी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार ने कहा कि इस घटना से जवान आक्रोश में हैं। वे तत्काल कार्रवाई चाहते हैं। कर्नल ने कहा कि यदि अवसर मिला तो इस बार चीन को मजा चखा देंगे। वह पूरी हिमाकत ही भूल जाएगा। भारतीय जवानों के आगे चीन के जवान कहीं नहीं ठहरते हैं। भारत की सेना सदैव युद्ध के लिए तैयार है और विपरीत परिस्थितियों में भी काम करना जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभिन्न संगठनों ने भारतीय जवानों की शहादत पर जबरदस्त आक्रोश जताया है। हिंदु युवा वाहिनी ने पैरिया टोला में शी जिनपिंग का पुतला फूंका। इस अवसर पर अमित श्रीनेत व अन्य थे। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी ने रमईपट्टी चौराहा पर शी जिनपिंग का पुुतला फूंका। आकाश यादव, अनुराग तिवारी, वीरेंद सिंह, राजकुमार व अन्य थे। इसी प्रकार मिर्जापुर फ्रेंड्स सोसायटी व रोटरी क्लब विंध्याचल ने चीन के बने सामानों को फूंक कर उनका बहिष्कार किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष गोयल, अजय जायसवाल, गोपाल सोनी, अमित सिंह, अमरेश केसरी, डा. अमित केसरवानी, प्रतीक अग्रवाल, सुशील मुसद्दी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed