फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Transgender murder case solved; auto-rickshaw driver strangled victim in mirzapur

किन्नर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: शराब पिलाकर गला दबाया, ऑटो चालक ने रिश्ता खत्म करने के लिए की हत्या

Sat, 25 Jul 2026 11:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 25 Jul 2026 11:47 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में किन्नर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा पुलिस ने किया। हसीना की हत्या उसके साथ दो महीने से रहने वाले ऑटो चालक सोनू विश्वकर्मा (25) ने पिंड छुड़ाने के लिए की थी।

विज्ञापन
Transgender murder case solved; auto-rickshaw driver strangled victim in mirzapur
किन्नर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास किन्नर सत्तार खां उर्फ हसीना (40) की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर लिया। हसीना की हत्या उसके साथ दो महीने से रहने वाले ऑटो चालक सोनू विश्वकर्मा (25) ने पिंड छुड़ाने के लिए की थी। 

विज्ञापन


एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि वाराणसी में साथ रहने वाले ऑटो चालक सोनू ने पीछा न छोड़ने से परेशान होकर शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हसीना की हत्या कर दी। शव को डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास ठिकाने लगा दिया। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी सत्तार खां उर्फ हसीना (40) वाराणसी के बाटा मोड़ के पास रहता था। वहां दो महीने पहले उसका परिचय भदोही के ही चक जीवरानी गांव निवासी सोनू से हुआ। दोनों सहमति से साथ रहने लगे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे चहारदीवारी के अंदर एक पिलर के पास शव मिला था। जांच में हसीना के साथ रहने वाले ऑटो चालक सोनू विश्वकर्मा के बारे में पता चला। सर्विलांस सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, इसमें उसने पुलिस के सामने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी के अनुसार सोनू ने बताया कि वह सत्तार खां उर्फ हसीना से अलग होना चाहता था, लेकिन हसीना उसे छोड़ नहीं रही थी। ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर उसने रामनगर बुलाकर हसीना को शराब पिलाई। इसके बाद नशे की हालत में गला दबाकर हत्या कर दी।

मोहल्ले के किन्नरों की जीवनशैली से प्रभावित होकर सत्तार बना था हसीना
भदोही के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी सत्तार खां चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई जब्बार खां चाय की दुकान चलाते हैं। सत्तार खां की शादी वर्ष 2001 में पम्मी से हुई थी। उसके दो बेटे असलम और अरशद और बेटी जिया है। वह पहले गलीचा बुनाई का काम करता था। घोसिया में बड़ी संख्या में किन्नरों के रहने के कारण उनकी जीवनशैली से प्रभावित होकर सत्तार ने किन्नर बनने का निर्णय लिया। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, वह दो वर्ष पहले घर से चला गया। ऑपरेशन कराने के बाद किन्नर बन गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों को उसके बारे में जानकारी नहीं थी। बाद में इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने के बाद उन्हें उसके किन्नर बनने की जानकारी हुई।

इसे भी पढ़ें; विदेशी सोने की तस्करी नाकाम: डीआरआई टीम ने 7.11 करोड़ का गोल्ड किया जब्त, पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार

जावेद से थे संबंध, कोर्ट में दायर किया था वाद
पुलिस के अनुसार, सत्तार खां का अपने मोहल्ले के जावेद के साथ संबंध थे। दोनों कई वर्षों तक साथ रहे। बाद में सत्तार के किन्नर बनने के बाद दोनों अलग हो गए। सत्तार ने वाराणसी कोर्ट में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed