फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Training of election personnel will start from seven

सात से शुरू होगा निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण

Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Training of election personnel will start from seven
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगाए जाने वाले कर्मचारियों को सात फरवरी से प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में सात, नौ, 10 व 11 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो पालियों में होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी अध्ययन सामग्री, सभी कागजातों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को प्रथम पाली में एक से एक हजार तक तथा द्वितीय पाली में 1001 से 2000, नौ फरवरी को 2001 से 3000 तथा दूसरी पाली में 3001 से 4000 तक, 10 फरवरी को 4001 से 5000 तथा दूसरी पाली में 5001 से 6000 तक तथा 11 फरवरी को पहली पाली में 6001 से सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रथम प्रशिक्षण में केवल पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम शामिल होंगे। कोविड-19 से बचाव के लिए कर्मचारियों को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed