फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Training given to Asha workers to find TB patients

Mirzapur News: टीबी मरीज खोजने के लिए आशा वर्करों को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 05 May 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Training given to Asha workers to find TB patients
मिर्जापुर। इस माह की 15 तारीख से शुरू हो रहे टीबी रोगी खोजो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को चुनार पीएचसी क्षेत्र के सभी आशा वर्करों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान टीबी रोगी खोजने के संबंध में जरूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षय रोग विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने टीबी रोग के लक्षण से परिचित कराते हुए कहा कि चिन्हित एरिया में घर-घर पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लक्षण से परिचित कराएं। अज्ञात रोगियों को ढूंढकर उन्हें तत्काल सरकारी स्तर से दी जा रही नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा के अलावा पोषण योजना के बारे में बताएं। यह भी बताएं कि मरीज को पूरे इलाज की अवधि तक 500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों को भली भांति निभाकर हम दूसरे के साथ-साथ अपने घर परिवार व समाज के लोगों को बचा सकते हैं। इससे वर्ष 2025 तक पूरे भारत देश से टीबी रोग को समाप्त करने के बाबत लिए गए संकल्प को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डाॅ. राकेश कुमार सिंह, सूर्य कुमार दुबे, नौनिहाल कुमार, गीता, अखिलेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed