फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trailer driver who hit mother, son and nephew arrested

Mirzapur News: मां, बेटे और भतीजे को टक्कर मारने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Trailer driver who hit mother, son and nephew arrested
अहरौरा में तीन मौत मामले में आरोपी ट्रेलर चालक योगेंद्र सिंह। स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। अहरौरा के रोशनहर में सड़क किनारे पटरी पर खड़े मां-पुत्र और भतीजे की ट्रेलर से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अहिरूपुर निवासी वेदवती (28) अपने पुत्र अभिषेक उर्फ अभि (5) का इलाज कराने भतीजे अनुराग बिंद (19) के साथ मंगलवार की सुबह घाटमपुर जा रही थी। गिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीनों को रौंद दिया। घसीटते हुए 100 मीटर दूर तक ट्रेलर चला गया। हादसे के दौरान ट्रेलर में फंसे शवों के चिथड़े सड़कों पर बिखर गए। तीन किमी जाकर ट्रेलर चालक वाहन सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। बुधवार को लखनिया दरी मोड़ के पास से ट्रेलर चालक योगेंद्र सिंह निवासी करमहरी थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed