फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traffic jam due to enrollment and route diversion

नामांकन व रुट डायवर्जन के चलते लगा रहा जाम

Mon, 14 Feb 2022 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to enrollment and route diversion
मिर्जापुर। नगर में सोमवार को जाम लगना तय रहता है। ऊपर से इस बार सोमवार को नामांकन के चलते रूट डायवर्ट किया गया था। इससे कचहरी अस्पताल मार्ग पर सुबह से लेकर दोपहर तक जाम लगा रहा। तीन बजे के बाद रमईपट्टी कलेक्ट्रेट मार्ग पर आवागमन शुरू किया गया, इसके बाद जाम से निजात मिली।
विज्ञापन

सोमवार के दिन बंदी के बाद कार्यालय और मंडलीय अस्पताल की ओपीडी के चलते सबसे अधिक जाम अस्पताल मार्ग पर लगता है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में विधानसभा चुनाव का नामांकन होना था। इसके लिए प्रशासन की ओर से भी रमईपट्टी आबकारी तिराहा के पास बैरियर और टीबी कालोनी के पास बैरियर लगाया गया। सुबह से दोपहर तीन बजे तक यह मार्ग ब्लाक रहा। इसके चलते सारा लोड पेट्रोल पंप कचहरी मार्ग पर पड़ गया। कलेक्ट्रेट के चारो ओर के मार्ग पर अलग-अलग क्षेत्र से प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंच रहे थे। संकटमोचन से कचहरी आने वाले से होकर नामांकन करने वालों के साथ आने वाली भीड़ के चलते भी जाम लगता रहा। मार्ग पर जाम के चलते एंबुलेंस फंसी रही। नामांकन सुरक्षा में लगे लोग जाम को जल्द हटाने का प्रयास करते रहे। नामांकन के चलते रह-रह कर जाम लग जा रहा था। दोपहर तीन बजे के बाद रमईपट्टी-कलेक्ट्रेट-अस्पताल मार्ग पर आवागमन बेहतर हो सका।
विज्ञापन

एंबुलेंस को भी हुई परेशानी
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस रमईपट्टी आबकारी तिराहा से होकर जाती है, पर सोमवार को नामांकन के चलते मार्ग पर आवागमन बंद था। इसके चलते जाम में एंबुलेस भी फंसती रही। स्टेशन रोड से रमईटपट्टी होते अस्पताल जाने के लिए यह मार्ग सबसे सुलभ है, पर नामांकन के चलते लगी रोक के चलते वाहन कचहरी पेट्रोल पंप से होकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगा रहा जाम
- मंडलीय अस्पताल मार्ग
- पेट्रोल पंप कचहरी मार्ग
- रमईपट्टी-पुलिस लाइन मार्ग
- रामबाग-संकटमोचन मार्ग
- त्रिमोहनी पक्के घाट मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed