फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trader hanged his life after losing money in the stock market

शेयर बाजार में पैसा गंवाने पर व्यापारी ने फंदे पर लटक कर दी जान

Wed, 09 Mar 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Trader hanged his life after losing money in the stock market
शहर कोतवाली क्षेत्र के पसरहट्टा बाजार निवासी सराफा व्यवसायी ने शेयर बाजार में पैसा गंवाने के बाद मंगलवार की सुबह कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटक रहे थे। पुलिस को सूचना देकर शव को फंदे से उतरवाया। कमरे में सुसाइड नोट मिला, जिसमें लोन बकाये आदि का जिक्र है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी पुरुषोत्तम मुंदड़ा (42) पुत्र जुगल किशोर मुंदड़ा पांच भाईयों में छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाईयों के साथ रहते थे। सराफा व्यवसाय के अलावा वह शेयर बाजार में भी पैसा लगाते थे। सोमवार की रात को उन्होंने दोस्तों और परिचितों के साथ पार्टी की। घर पर आने के बाद वह सो गए। मंगलवार की सुबह उठकर शौच आदि करने के बाद कमरे में गए। इसके बाद वह बाहर नहीं आए। सुबह 11 बजे तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजे के पास जाकर आवाज लगाया। आवाज लगाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर परिजन चिंतित हुए। झरोखे से देखा तो वह पंखे के बगल छत पर लगी हुक से रस्सी के फंदे से लटके थे। यह दृश्य देख परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। दरवाजे की कुंडी तोड़कर परिजनों ने फंदे से उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लोन के बकाए का जिक्र था। परिजनों के मुताबिक वह शेयर बाजार में पैसा लगाते थे। बाजार गिरने के कारण फंदे से लटक कर जान दे दी। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में लोन आदि का जिक्र है। शेयर बाजार में पैसा लगाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed