फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor driver's death in suspicious circumstances, fear of murder

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चालक की मौत, हत्या की आशंका

Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver's death in suspicious circumstances, fear of murder
चुनार। थाना क्षेत्र में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में रविवार को सुबह ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई साथ आए उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी। कंपनी में पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए हत्या की आशंका जताई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी रामानंद उर्फ मुसई (21) पुत्र हीरालाल शनिवार को फैक्ट्री में सीमेंट लोड करने के लिए ट्रैक्टर खड़ा किए थे। ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड होने के बाद उसे लेकर चंदौली जिले के इलिया ले जाने के लिए फैक्ट्री से सूचना मिली। रविवार को सुबह वे अपने बड़े भाई कृष्णा के साथ बाइक से फैक्ट्री पहुंचे। कृष्णा अपने भाई को ट्रैक्टर गेट पर लाने के लिए कहते हुए शौच के लिए चले गए। इसी बीच फैक्ट्री के किसी कर्मचारी ने आवाज दी कि तुम्हारा भाई ट्रैक्टर के पास गिरा हुआ है। जब वह करीब पहुंचा तो देखा कि उसका भाई रामानंद मृत हाल में गिरा पड़ा था। ट्रैक्टर चालू हालत में बिना चालक के गेट की ओर जा रही थी। घटना की खबर लगते परिजन व गांव के लोग फैक्ट्री पहुंचकर हंगामा करने लगे। मृतक के भाई कृष्णा ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। जिस पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बारे में विवेचना के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed