फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Took money for allotment of land but did not get possession

भूमि आवंटन का पैसा लिया लेकिन कब्जा नहीं मिला

Sat, 01 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Took money for allotment of land but did not get possession
चुनार में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को चारों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने चुनार तहसील में लोगों की फरियाद सुनी। जिसमें भूमि की पैमाइश, कब्जा व अतिक्रमण की अधिक शिकायतें आई। जबकि सदर तहसील में एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह ने फरियाद सुनी। 84 में से मात्र दो का निपटारा किया गया। चुनार : तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सुना। सददूपुर मोहाना निवासी वेदप्रकाश ने शिकायती प्रार्थना दिया कि महुवरिया आवासी योजना अंतर्गत नगर पालिका ने 1992 में नौ हजार रुपये लेकर भूमि का आवंटन किया है लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिला। पचेंगड़ा निवासी जयहिंद सिंह ने शिकायत की कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी गांव स्थित तालाब पर दंबग कब्जा कर रहे हैं। एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने फिरोजपुर के प्रधानपति पर खबर कवरेज करने के दौरान धक्का मुक्की करने व जान से मारने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। दिवस में कुल 42 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से ही निपटाए जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी बीएस, एसडीएम नीरज कुमार पटेल, तहसीलदार अरूण कुमार गिरि, पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय, अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, खंड विकास अधिकारी नरायनपुर पवन कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मड़िहान : एडीएम शिवप्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 47 फरियादी आये। पांच शिकायती पत्रों का मौके पर निपटारा किया गया। किसानों ने हाटशाखा पचोखरा केंद्र प्रभारी की धान खरीद में शिकायत की। भूमि विवाद, पुलिस व विकास संबंधित अधिक मामले आये। तहसीलदार नूपुर सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी राममिलन यादव, आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी उपस्थित रहे। लालगंज : एसडीएम विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 मामले आए। सात का निपटारा हुआ। अधिकतर मामले जमीन, धान क्रय केंद्र, सिंचाई, पुलिस से संबंधित रहे। कथित प्रयागराज के धान व्यापारी से भुगतान कराने के लिए शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों ने प्रार्थना पत्र दिया। तहसील क्षेत्र के कुछ किसानों ने उक्त व्यापारी को उधार धान बेच दिया। अब उनका भुगतान नहीं हो रहा है। वंशलाल यादव, गोपाल यादव, राजनारायण, कमला शंकर तिवारी, श्याम लाल शुक्ला, लालता प्रसाद तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी, रघुराज तिवारी समेत 80 किसान कथित व्यापारी के खरीद के बाद ठगी के शिकार हुए हैं। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed