फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Toll plaza employees beat up a soldier

Mirzapur News: टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने सैन्यकर्मी को पीटा

Thu, 15 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza employees beat up a soldier
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर वनस्थली महाविद्यालय के पास टोल प्लाजा पर बुधवार को सैन्यकर्मी और टोलकर्मियों में विवाद हो गया। इस दौरान टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से सैन्यकर्मी की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। इस बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के कटरा निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान कमलेश चौहान का आरोप लगाया है कि वह अपनी शादी के लिए छुट्टी लेकर आठ मई को घर आए थे। बुधवार की रात कार से मित्रों के साथ घूमते हुए टोल प्लाजा के उस पार अपने दूसरे मकान पर जा रहा था। टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर कर्मियों से विवाद हो गए। इस बीच एकजुट होकर कर्मचारियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सैन्यकर्मी के मित्र सुनील कुमार और मनोज पटेल को भी चोटें आई हैं। वहीं, टोल प्लाजा के कर्मचारी अंशुमान सिंह और मैनेजर अतुल सिंह भी घायल हुए। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि टोल बूथ पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed