फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Today faith will flow from ghats to temples for Jalabhishek.

Mirzapur News: जलाभिषेक के लिए आज घाटों से मंदिरों तक उमड़ेगी आस्था

Mon, 14 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Today faith will flow from ghats to temples for Jalabhishek.
मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार को भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए गंगा घाटों से मंदिरों तक आस्थावानों की भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए मंदिरों और घाटों पर तैयारियां की गई हैं। मंदिरों, घाटों और प्रमुख स्थलों पर पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग और सफाई कराने के साथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। जिला पंचायत की ओर से घाटों पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। दो दिन पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी सोमेन वर्मा ने नगर के सभी घाटों का निरीक्षण कर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था। एडीएम अजय कुमार सिंह और एसडीएम गुलाबचंद्र ने भी घाटों का निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिवालयों में तैयारियां पूरी : जिले के शिवालयों में सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए सभी प्रमुख मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर के पंचमुखी महादेव, तारकेश्वर महादेव, बूढ़ेनाथ महादेव, रामेश्वरम महादेव, विंध्येश्वर महादेव मंदिर की रंगाई-पुताई कराने के साथ बैरीकेडिंग कराई गई है। साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed