फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   To prevent injustice, OBC Act should be implemented in the whole country: Ashokanand

अन्याय को रोकने के लिए ओबीसी एक्ट बनाकर पूरे देश में लागू किए जाए: अशोकानंद

Sun, 19 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
To prevent injustice, OBC Act should be implemented in the whole country: Ashokanand
मिर्जापुर। देश में ओबीसी पर हो रहे अन्याय को रोकने के लिए ओबीसी एक्ट बनाकर पूरे देश में लागू किए जाए। उक्त बातें कोआर्डिनेसन पर्सन सम्यक मूलक मोर्चा के संस्थापक एवं संयोजक धम्म गुरु अशोकनंद ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। संस्थापक/संयोजक ने कहा सभी जाति वर्गो को आबादी के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी दिया जाए। ताकि ओबीसी की भी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त हो सके। कहा कि ओबीसी जातियों पर हो रहे अन्याय को रोकने के लिए ओबीसी एक्ट बनाकर पूरे देश में लागू किए जाएं ताकि पिछड़े समाज को भी सुरक्षा व सम्मान प्राप्त हो सके। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कालीचरण सोनकर ने कहा बैकवर्ड जन आंदोलन के तहत सात सूत्री मांग को लेकर सोमवार को आयुक्त विंध्याचल मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में आइसबेस के जिलाध्यक्ष डा. अरुण कुमार मौर्य, विजय सोनकर, मनोज कुमार धईकार, सुनील कुमार सोनकर, सुबाष सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed