फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   To escape from the dogs, the young man jumped in the Ganges

कुत्तों से बचने के लिए युवक ने गंगा में लगाई छलांग

Sat, 26 Feb 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
To escape from the dogs, the young man jumped in the Ganges
चुनार कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव में गंगा किनारे टहल रहा युवक कुत्तों के हमले से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दिया। गंगा घाट परकपड़ा साफ कर रही महिलाओं ने साड़ी फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया, पर वह उसे बचाने में असफल रही। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मवैया गांव निवासी पंकज उर्फ सन्याल कुमार (24) पुत्र राधेश्याम सुबह गंगा घाट पर टहलने गया था। टहलते समय उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया। कुत्तों के डर से उसने गंगा में छलांग लगा दिया। वहां पर स्नान कर रही गांव की दो महिलाओं ने साड़ी फेंक कर उसे बचाना चाहा, पर सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते युवक गंगा में समा गया। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरु किया। सूचना पर सीओ चुनार रामानंद राय, चुनार कोतवाल गोपालजी राय ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कराया। देर शाम तक तलाश जारी थी, पर उसका पता नहीं चल सका। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पंकज दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राजन पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed