फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tin shed and thatch blown away in storm water

आंधी-पानी में उड़े टिन शेड और छप्पर

Tue, 21 Jun 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tin shed and thatch blown away in storm water
रविवार की रात आई आंधी और तेज बारिश के कारण सोमवार को कई मार्गों पर जल भराव हो गया। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा। आंधी में कई लोगों के घरों पर लगे टिन और छप्पर उड़ गए। पेड़ व उसकी डालियां टूटकर गिरने से सुबह कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार को तेज धूप, उमस के बीच देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ ही जमकर बारिश हुई। आंधी के कारण रात में घरों से उड़े टिन और छप्पर काफी दूर जा गिरे। बारिश के चलते पूरी रात अधिकांश क्षेत्रों की बिजली गायब रही। अंधेरे में ही लोगों को रात गुजारनी पड़ी। सिटी विकास खंड के लाहंदीकला स्थित महावीर मंदिर से पहले कुछ लोगों के मकान व दुकान के सामने लगे टिन शेड उड़ गए। बेदौली न्याय पंचायत में कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। कछवां क्षेत्र में आंधी और पानी से लोगों की छतों से टिन शेड उड़ गए। सड़कों पर लगे होर्डिंग्स क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे पेड़ की शाखाएं टूटकर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। करसड़ा गांव निवासी मुकुटधारी बिंद के कच्चे मकान पर शीशम का पेड़ गिरने से अंदर सो रहे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। आंधी और पानी से आम सहित सब्जियों की फसलों का काफी नुकसान हुआ। हलिया क्षेत्र में आंधी और पानी से कई लोगों के टिन शेड उड़ गए और कुछ लोगों के कच्चे मकानों के छप्पर भी गिर गए। उधर, अमृत जल योजना व सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण स्टेशन रोड पर कीचड़ लग जाने से सोमवार को राहगीरों पर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार की रात हुई बारिश के कारण सोमवार की सुबह स्टेशन मार्ग की सड़क कीचड़ से सनी रही। इसके चलते पीलीकोठी तिराहा से वाराणसी बस स्टैंड तक आवागमन में राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड गेट सहित परिसर में जगह-जगह जलभराव से यात्री परेशान रहे। उधर, रविवार की देर रात आंधी एवं बारिश के कारण आस्थाधाम में पटेगरा नाला पुल के नीचे जलभराव होने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सोमवार को सुबह आजमगढ़ से 16 सदस्यों के साथ विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन पुल के नीचे जलभराव में फंसकर बंद हो गया। गहरे पानी में फंसे वाहन पर सवार लोग किसी तरह से बाहर निकलकर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचे। सुबह जेसीबी के सहारे किसी तरह से वाहन को बाहर निकाला गया। विंध्याचल धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को शिवपुर फाटक का सहारा लेना पड़ रहा है। फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रही। उधर, नालियों की साफ-सफाई का काम नहीं होने के कारण विंध्याचल क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन की पोल खुल गई। जगह-जगह नाली और नालों में पानी भर जाने से गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है। विंध्य क्षेत्र के अधिकांश नालियों में सिल्ट जमा है। गंदे जल की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि विंध्याचल धाम में अधिकारियों का काफिला रोज गुजर रहा था, लेकिन किसी का भी ध्यान इस तरफ नहीं गया। माता के दरबार में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed