फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tikait continued fighting for the rights of the farmers

Mirzapur News: किसानों के हक के लिए लड़ते रहे टिकैत

Fri, 16 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tikait continued fighting for the rights of the farmers
अदलहाट। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसानों ने उन्हें याद किया। देवरिया बंगला में आयोजित कार्यक्रम जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाओ संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों को समर्पित कर दिया। वह किसानों के हक के लिए हमेशा लड़ते रहे।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने कहा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के हित की बात मजबूती के साथ उठाते थे। इस मौके पर जून में हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग के लिए किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारत और पाकिस्तान युद्ध के शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह और रमेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed