फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Throat cut with a Chinese knife, 17 stitches required

Mirzapur News: चीनी मंझे से कटा गला, लगे 17 टांके

Sun, 14 Jan 2024 03:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Throat cut with a Chinese knife, 17 stitches required
मिर्जापुर। पतंग उड़ाने का मौसम आते ही चीनी मंझा फिर धड़ल्ले से बिकने लगा है। सुरेखापुरम कॉलोनी के रहने वाले राहुल बरनवाल का गला चीनी मंझे से कट गया। चीनी मंझे के गहरा घाव होने के कारण उन्हें 17 टांके लगे। साथ ही चिकित्सक ने आशंका जताई कि एक सेंटीमीटर बगल में घाव होता तो जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

यह घटना दो दिन पहले संग मोहाल ओवरब्रिज पर तब घटी, जब राहुल स्कूटी से 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से जा रहे थे। इसी प्रकार पक्का पोखरा निवासी मनीष भी बाइक से कहीं जाने के दौरान मंझे की चपेट में आ गए और बाइक से गिर गए। इससे उनको चोट लग गई। आए दिन चीनी मंझे के चलते लोग चोटिल हो रहे हैं। उधर, रोक के बावजूद बाजारों में चीनी मंझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पक्की सरैया, तुलसी चौक, इमरती रोड, संगमोहाल, रमईपट्टी, घंटाघर, विंध्याचल में चीनी मंझे की बिक्री हो रही है। यही कारण है कि बिजली के तारों से लेकर, वाहनों, घर, सड़क हर जगह चीनी मंझा देखा जा सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि चाइनीज मंझे के खिलाफ बृहद अभियान चलाया जाएगा। चाइनीज मंझे का इस्तेमाल करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed