फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three thousand candidates left UG entrance exam in varanasi

CUET: तीन हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूजी प्रवेश परीक्षा, हुईं दिक्कतें; गणित के सवालों ने उलझाया

Fri, 17 May 2024 11:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 May 2024 11:34 AM IST
सार

Mirzapur News: पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी कुछ केंद्रों पर बायोमेट्रिक सिस्टम सही तरीके से न चलने की वजह से अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा। वहीं, गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा।

विज्ञापन
Three thousand candidates left UG entrance exam in varanasi
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए कराई जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के दूसरे दिन गुरुवार को 74 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। दो पाली में गणित और विज्ञान वर्ग के लिए हुई परीक्षा में पंजीकृत करीब 34 हजार अभ्यर्थियों में से तीन हजार से अधिक ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से सीयूईटी कराया जा रहा है। इसके तहत 15 से 18 मई तक देश के अलग-अलग शहरों में बने केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। पहले दिन 15 मई को जिले में करीब 36 हजार ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को हुई परीक्षा में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार गणित के सवाल थोड़े टफ रहे, इस वजह से सवालों को हल करने में थोड़ा समय लग गया। उनका कहना था कि बायोमेट्रिक सिस्टम के सही न चलने की वजह से थोड़ी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed