{"_id":"602b87a88ebc3ee90b47d99a","slug":"three-teenager-boy-drowned-in-ganga-one-saved-another-two-searching-in-mirzapur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में गंगा में डूबने से प्रयागराज के दो छात्रों की मौत, तीसरे को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में गंगा में डूबने से प्रयागराज के दो छात्रों की मौत, तीसरे को बचाया
Tue, 16 Feb 2021 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर नहाते समय दो छात्र डूब गए, जबकि एक अन्य को बचा लिया गया। दोनों के शव बरामद हो गए। खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के देवा दसवार गांव निवासी विकास सिंह मांडा खास में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। मंगलवार की सुबह वह दो बाइक से पांच छात्रों को लेकर सीतामढ़ी दर्शन करने निकले थे।
विज्ञापन
इन छात्रों में आशीष चतुर्वेदी (16) पुत्र अर्जुन निवासी मुगलहा मांडा, तारकेश्वर बिंद (17) निवासी राजापुर मांडा, आकाश गुप्ता (17) पुत्र बसंत लाल निवासी गिरधरपुर मांडा, आशीष गुप्ता (17) पुत्र भोलानाथ निवासी गिरधरपुर, सत्यम कनौजिया (17) पुत्र रामलाल निवासी हड़िया शामिल थे। रास्ते में पीपा पुल के पास जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर घाट के पास सभी नहाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान आशीष चतुर्वेदी, आकाश गुप्ता और सत्यम कनौजिया डूबने लगे। शोर मचाने पर नारेपार निवासी नाविक शिवकुमार ने आशीष को बचा लिया। लेकिन आकाश और सत्यम डूब गए। सूचना पर जिगना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। तीन बजे आकाश गुप्ता और शाम को साढ़े चार बजे सत्यम का शव बरामद हुआ।