फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   three sisters skeletons found case in mirzapur: mother dead body found hanging in forest who came under suspicion DNA test will reveal 

तीन बहनों के कंकाल मिलने का मामला: अब तक 20 लोगों से पूछताछ, शक के घेरे में आई मां का भी मिला था शव, डीएनए जांच से होगा खुलासा

Thu, 30 Sep 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Sep 2021 08:02 PM IST
सार

मिर्जापुर के हर्रा के जंगल में 22 सितंबर को तीन बच्चियों का कंकाल मिला था। वहीं, 24 सितंबर को मां का साड़ी के फंदे से लटकता हुए शव मिला। जिससे मामला अब पेचीदा हो गया है। बच्चियों की मां पर ही हत्या का आरोप था।

विज्ञापन
three sisters skeletons found case in mirzapur: mother dead body found hanging in forest who came under suspicion DNA test will reveal 
मुनिया, गोलू, ममता और पड़े शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के हर्रा जंगल में तीन बच्चियों का कंकाल मिलने और इसके बाद मां का शव फंदे से लटकते मिलने के मामले में पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। बच्चियों के कंकाल जांच के लिए वाराणसी की रामनगर डीएनए लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी। वहीं, पुलिस ने मंगलवार की रात चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन


अब तक 20 लोगों से हुई पूछताछ
पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया। एक अभी हिरासत में है। मौत के रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस अब तक 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 24 सितंबर को फरार मां का शव सुबह मोरचहवा जंगल में पेड़ से लटकता मिला। शंका यही जताई जा रही है कि बच्चों की हत्या मां ने ही की थी। 
विज्ञापन

कंकाल मिलने के बाद से वह लापता थी। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से उसने आत्महत्या कर ली। अब मां की मौत के बाद बच्चों की मौत के रहस्य से पर्दा उठा पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अतुल राय दुष्कर्म प्रकरण: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में निलंबित सीओ अमरेश बघेल, वाराणसी पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

ये है पूरा मामला 
बेलाही गांव निवासी देवीदास कोल ने दो शादी की थी। पहली पत्नी फगुनी से तीन पुत्र और दूसरी पत्नी सीमा से एक पुत्री हुई। सीमा के भी पहले पति की मौत हो गई थी। सीमा को पहले पति से दो पुत्रियां थी। शादी होने के बाद देवीदास और सीमा तीन पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ रहते थे। 16 अगस्त को देवीदास किसी काम से घर से निकला था। उस दिन उसकी पत्नी सीमा तीन पुत्रियों गोलू(12) मुनिया(10) व ममता(8) को साथ लेकर निकल गई।

कंकाल मिलने के बाद से मां थी फरार 

पत्नी के बताने पर देवीदास और उसका साला पुत्रियों की खोजबीन में इंदौर गए। मंगलवार को चरवाहों ने सीमा के भाई रमाकांत को हर्रा जंगल में कंकाल मिलने की सूचना दी। जिसके बाद देवीदास ने पुलिस के साथ पहुंच कर कपड़ों से बच्चियों की शिनाख्त की। इसके बाद से बच्चियों की मां फरार थी।

पुलिस को मामले में मिले हैं कुछ सुराग
पुलिस ने कंकालों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर वाराणसी भेजा है। जहां पोस्टमार्टम के साथ डीएनए टेस्ट भी होना है। जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस को मामले में कुछ सुराग भी मिले हैं। जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि आने पर मामले का खुलासा हो सकता है।

एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कंकाल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाराणसी रामनगर भेजा है। जिससे की मौत के कारण का पता चल सके। कंकाल की पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed