फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people died after being hit by a train in three incidents

Mirzapur News: तीन घटनाओं में ट्रेन से कटकर तीन की मौत

Tue, 22 Apr 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three people died after being hit by a train in three incidents
मिर्जापुर/ विंध्याचल। दो घटनाओं में ट्रेनों की चपेट में आने से सिपाही समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह (39) नरायनपुर पुलिस चौकी पर हेड कांस्टेबल थे। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के विंध्याचल आगमन पर दीपक की वीआईपी ड्यूटी अमरावती चौराहे पर लगाई गई थी। वह महानगरी ट्रेन से विंध्याचल आ रहे थे। दोपहर 11 बजे के करीब विंध्याचल के पश्चिमी छोर डाउन लाइन पर सगरा गांव के पास गिरने से ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी की सूचना पर जीआरपी प्रभारी सुनील गौड़ पहुंचे। जीआरपी सीमा से बाहर होने पर विंध्याचल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विंध्याचल ड्यूटी पर आ रहे सिपाही की पैर फिसलने से ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर सोमवार की भोर में डाउन लाइन पर सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे एक 38 वर्षीय युवक कूद गया। उसकी मौत हो गई। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है। इसके अलावा डगमगपुर के पास तीसरी घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण के फेनारा विशुनपुर बसंत निवासी प्रेम कुमार साहनी (40) रविवार की देर रात दो बजे डगमगपुर के पास ट्रेन से गिरने से चपेट में आने से कट गया। उसकी मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ बंगलूरू से दानापुर घर जा रहा था। जीआरपी प्रभारी राम दवर ने बताया कि रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की ट्रेन के आगे कूदने और डगमगपुर के पास ट्रेन से गिरकर यात्री की कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed