फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three out of four infected have been negative, sample of 12 sent

चार संक्रमितों में तीन हो चुके है निगेटिव, 12 का भेजा गया सैंपल

Sun, 26 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three out of four infected have been negative, sample of 12 sent
मिर्जापुर। जिले के लिए खुशखबरी ही है कि चार संक्रमितों में तीन की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसमें एक भदोही जिले से आया एक बिहारी मजदूर भी है। जिले के एक संक्रमित की तीनों जांच सैंपल पाजिटिव आयी है। 12 दिन बाद उसका चौथा सैंपल भेजा जाएगा। फिलहाल जिले के स्वास्थ्य महकमें के पास किसी भी रिपोर्ट का मेल नहीं आया है। बीएचयू लैब से फोन द्वारा सूचना दिया गया है। लिखित मेल आने के बाद स्वास्थ्य महकमा निगेटिव रिपोर्ट आने वालों को छोड़ेगा।
विज्ञापन

विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में अहरौरा, जमालपुर, चुनार और भदोही से आया एक संक्रमित बिहारी मजदूर भर्ती है। इसमें अहरौरा के बसाढ़ी, जमालपुर के लठिया सहजनी, चुनार के दीक्षितपुर के तीन जमाती संक्रमित है। इन तीनों का तीसरा और बिहारी मजदूर का दूसरा सैंपल भेजा गया था। इसमें चुनार के दीक्षितपुर निवासी जमाती का पहना सैंपन निगेटिव, दूसरा पाजिटिव और तीसरा निगेटिव आया है। इसका चौथी सैंपल भेजा गया है। जमालपुर के लठिया सहजनी निवासी जमाती का पहला रिपोर्ट पाजीटिव, दूसरा और तीसरा रिपोर्ट निगेटिव आया है। बिहारी मजदूर का पहला सैंपल पाजिटिव, दूसरा निगेटिव आने पर तीसरा सैंपल भेजा गया है। अहरौरा के बसाढ़ी निवासी जमाती का तीनों सैंपल पाजिटिव आया है। संक्रमितो के तीसरे सैंपल के निगेटिव आने की सूचना फोन द्वारा ही दी गई है। फिलहाल लिखित मेल नहीं आया है। लिखित मेल आने पर स्वास्थ्य महकमा इनको छोड़ने पर विचार करेगा। अहरौरा के बसाढ़ी निवासी संक्रमित का तीसरा सैंपल भले ही पाजिटिव आया है, पर वह स्वस्थ है। संभावना जताई जा रही है कि 12 दिन बाद भेजे जाने वाला उसका चौथी सैंपल निगेटिव आ सकता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि अभी तीसरे सैंपल के रिपोर्ट का मेल नहीं आया है। मेल आने पर निगेटिव रिपोर्ट आने वाले संक्रमितों को छोड़े जाने पर विचार होगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर। विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में कार्य कर रहे 12 स्वास्थ्य कर्मियों का रविवार को सैंपल लेकर बीएचयू भेजा गया। इसमें चार डाक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ है। शनिवार को भी स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। अभी उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 389 लोगों का सैंपल भेजा गया हे। इसमें 293 की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- चार पाजिटिव (तीन जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
07- पटहेरा शेल्टर होम में (मजदूर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed