फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three more accused arrested in protected animals case

Mirzapur News: संरक्षित पशुओं के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in protected animals case
मिर्जापुर। शहर कोतताली क्षेत्र के रामबाग कुरैशनगर में रविवार की रात पुलिस ने दबिश देकर संरक्षित पशु के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक 15 लोग जेल जा चुके हैं। उधर, इस मामले में अस्पताल चौकी प्रभारी समेत 10 लोगों को निलंबित किए जाने के बाद अभी तक आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पशु अवशेष के नमूनों की जांच रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

बीते 29 सितंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग कुरैशनगर में संरक्षित पशु के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापे की कार्रवाई कर जांच की थी। संरक्षित पशुओं के अवशेष बरामद कर उसे जांच के लिए भेजा गया था। इस मामले में 28 नामजद व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना कर अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस मामले में अस्पताल चौकी प्रभारी समेत 10 लोगों को निलंबित किया गया था। इस बीच पुलिस ने रविवार की रात रामबाग कुरैशनगर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि संरक्षित पशु के मामले में दबिश देकर तीन और आरोपियों अहमद, अहद और तारिक अनवर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed