फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three including two women died in road accident

सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन की मौत

Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three including two women died in road accident
थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह टहलने निकली पांच महिलाओं को पिकअप ने टक्कर मार दी। महिलाओं को पीएचसी ले जाया गया। इसमें तीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन दो की मौत हो गई। दो महिलाओं की हल्की चोट आई है। उधर, पड़री थाना क्षेत्र के ही मदनपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गुरखुली गांव निवासी पांच महिलाएं प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह टहलने के लिए भोर में पांच बजे घर से निकलीं थीं। घर से 150 मीटर आगे चुनार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। और चालक वाहन लेकर भाग गया। इसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल तीनों महिलाओं को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां संध्या सिंह (55) पत्नी रामेश्वर प्रसाद सिंह, रिंकी सिंह (42) पत्नी धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। गिरीश देवी (56) पत्नी राजेन्द्र प्रसाद सिंह की हालत गंभीर बनी है। हादसे में घायल नेहा सिंह (56) पत्नी शिवशंकर सिंह व शुधर्मा सिंह (55) पत्नी अशोक कुमार सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लाया गया। जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना पड़री थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के पास शुक्रवार को हुई। गांव निवासी मदनपुरा गांव निवासी अभय कुमार मौर्य (18) अपने घर से साइकिल से मिस्त्री बुलाने के लिए गांव से कुछ दूर अशोक तिवारी के मकान के पास पहुंचा। सामने से बोल्डर लदी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे अभय कुमार मौर्य की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके पिता राजेश कुमार मौर्य ट्रक चालक हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर थाना क्षेत्र अघवार गांव का बताया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री के शादी की ख्वाहिश रह गई अधूरी
पड़री। थाना क्षेत्र के गुरखुली निवासी रिंकी सिंह अपनी बड़ी पुत्री खुशी के शादी के लिए रिश्ता खोज रही थी। हादसे में उनकी मौत से पुत्री की ख्वाहिश अधूरी रह गई है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार और पड़ोस में इस बात की चर्चा होती रही कि वह अपनी पुत्री की शादी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed