{"_id":"691b7586e3ca47fd0c07ab8b","slug":"three-including-an-uncle-and-nephew-riding-a-bike-to-get-putty-die-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-143633-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुट्टी करने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुट्टी करने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत
विज्ञापन
पड़री के कपसौर गांव के पास सड़क हादसे मे मृत चाचा-भतीजे के परिजन। स्रोत- संवाद
चुनार-पड़री। चुनार और पड़री थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत हो गई। चुनार के समसपुर के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अष्टभुजा प्रसाद यादव की मौत हो गई। पड़री के कपसौर गांव में सोमवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई।
विंध्याचल के धानीपट्टी गांव निवासी अष्टभुजा प्रसाद यादव (37) रविवार को शादी में शामिल होने चुनार गए थे। वहां से देर रात वापस आते समय समसपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में अष्टभुजा प्रसाद यादव की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल से मिले नंबर से परिजनों को जानकारी दी। मौत की सूचना पर परिजन पहुंचे। थानाध्यक्ष चुनार विजय शंंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शादी बनकट गांव निवासी इजराइल (30) पुट्टी का काम करता था। सोमवार की सुबह इजराइल अपने फुफेरे भाई के पुत्र इंजमाम (27) के साथ पड़री क्षेत्र में एक मकान में पुट्टी करने जा रहा था। पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास पहुंचा था कि बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनोें को मृत घोषित कर दिया। इजराइल पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर है। उसकी दो बेटियां हैं। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। पड़री थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई।