{"_id":"66ad60daa283a650c00da1d4","slug":"three-drowned-while-bathing-in-saryu-river-two-were-rescued-mirzapur-news-c-190-1-bal1001-120221-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सरयू नदी में नहाते समय तीन ड़ूबे, दो को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सरयू नदी में नहाते समय तीन ड़ूबे, दो को बचाया गया
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खरीद घाट स्थित निर्माणाधीन पक्का पुल के समीप सरयू नदी में शुक्रवार की दोपहर मुस्तफाबाद निवासी तीन युवक नहाते समय नदी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूद कर तीनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद दो को छोड़ दिया गया।
थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी नीतीश कुमार (18) पुत्र राजेश राम अपने दोस्त प्रिंस (17) पुत्र प्रेमचंद व सुमित उर्फ लक्की (16) पुत्र शंभू राम के साथ शुक्रवार की दोपहर को सरयू नदी के खरीद घाट पर निर्माणाधीन पक्का पुल के समीप स्नान कर रहा था। इसी दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस व सुमित को इलाज के बाद घर भेज दिया। जैसे ही घटना की जानकारी गांव व परिजनों को मिली पूरे गांव व परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सिकंदरपुर कमला शंकर गिरी अस्पताल पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
-- -- -- -- -- -
इकलौता पुत्र था नितीश : नीतीश घर का इकलौता चिराग था। मां ममता व छोटी बहन नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों के अनुसार तीनों युवक करीबी दोस्त थे, जहां भी जाते थे एक साथ जाते थे।