फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three cattle found for slaughter from Bolero

बोलेरो से वध के लिए जा रहे तीन मवेशी बरामद

Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three cattle found for slaughter from Bolero
शेरवां। जमालपुर पुलिस ने शनिवार शाम को नंदपुर तिराहा के पास से बोलेरो में भरकर ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को मुक्त कराया। आरोपी तस्कर पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे।शेरवां चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह अदलहाट-चकिया मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी तेज गति से लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। पुलिस के पीछा करने पर चालक और एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नंदपुर गांव के तिराहे के पास गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लिया तो उसमें तीन मवेशी बरामद हुए। इसमें दो बैल और एक गाय है। पुलिस ने गाड़ी सीज कर थाने में खड़ा कराकर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed