फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested with three stolen bikes

Mirzapur News: चोरी की तीन बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with three stolen bikes
राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदिहार तिराहे पर चेकिंग के दौरान राजगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग करते समय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीनों का चालान कर जेल भेज दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी राणा प्रताप यादव पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के नदीहार तिराहे पर जाचं कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति को रोककर पेपर मांगा तो वह नहीं दिखा सका। बाइक का नंबर दूसरे गाड़ी का निकला। इस शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सहित युवक को थाने लेकर आई। उससे पूछताछ किया तो युवक ने बाइक चोरी कर उसका नंबर बदलकर बेचने की बात स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक विकास कुमार निवासी धौरहरा थाना कर्मा के अन्य साथियो पंकज कुमार निवासी टिकुरिया थाना करमा व उपेंद्र यादव निवासी चाड़ी थाना करमा को उनके घर से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बाइक चोरों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक इलाहाबाद कचहरी से दूसरी बाइक मांडा तिराहे व तीसरी मिर्जापुर कचहरी से चुराई है। जिनका नंबर प्लेट बदलकर बाइक इस्तेमाल कर रहे थे। मौका देखकर इन बाइकों को बेच दिया करते हैं। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ने के बाद पूछताछ कर उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed