फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for transporting marijuana hidden in junk bottles

Mirzapur News: कबाड़ की बोतलों के बीच ले जा रहे थे गांजा, तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for transporting marijuana hidden in junk bottles
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राज्य मार्ग पर स्थित हिनौती माफी मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने डीसीएम में लदा ढाई करोड़ का दो क्विंटल 61 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान तीन तस्करों को पकड़ा गया। तस्करों ने डीसीएम में बोतल के कबाड़ के बीच गांजे की बोरियां छिपाई थीं।
विज्ञापन

अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि सूचना मिली कि उड़ीसा से आ रही गांजे की खेप उन्नाव जाने वाली हैै। सूचना पर नारकोटिक्स गोरखपुर की टीम भी आई थी। दाेनों टीमें हिनौती माफी मोड़ पर वाहन का इंतजार करने लगीं। सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे डीसीएम ट्रक को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली। डीसीएम तिरपाल से ढका मिला। तिरपाल हटाया तो बोरे में भरा सामान मिला। बोरों की तलाशी ली तो पहले उसमें कबाड़ की कांच की बोतलें और शीशियां भरी थीं। इन बोरियों को हटाकर पुलिस ने नीचे दबी बोरियों को निकाला तो गांजा मिला। प्लास्टिक की बोरियों में रखा नौ बंडल गांजा बरामद किया। कुल दो क्विंटल 61 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

डीसीएम से तस्कर विनोद सिंह निवासी ग्राम रूपा नागल थाना आदमपुर अमरोहा, दुष्यंत कुमार निवासी रूपा नागल थाना आदमपुर अमरोहा, सचिंद्र पटेल निवासी बाजीखेड़ा उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से हमलोग उन्नाव बेचने के लिए ले जा रहे हैं। उन्नाव के आंचलगंज थाना क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान ने गांजा मंगाया था। उसे देने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत ढाई करोड़ रुपये है। गिरफ्तार विनोद सिंह पहले भी गांजा सप्लाई में जेल जा चुका है। गांजा मंगाने वाले पूर्व प्रधान को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed