फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for kidnapping a tourist

Mirzapur News: दर्शनार्थी के अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for kidnapping a tourist
चेतगंज/चील्ह। पुरजागीर गांव के पास रविवार की शाम दर्शनार्थी का अपहरण करने के बाद उसे पुल पर छोड़े जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज सोमवार को शाम को पुराने बाड़ा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चील्ह थाने के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के पास बाइक से जा रहे एक दर्शनार्थी निलेश कनौजिया को रविवार की शाम चार बाइक से पहुंचे आठ लोग उठाकर ले गए थे। पुलिस सक्रिय होने पर लगभग डेढ़ घंटे बाद दर्शनार्थी को शास्त्री पुल के पास छोड़कर बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित निलेश कुमार कनौजिया ने बताया कि मिर्जापुर के किसी गली से होते हुए उसे अनजान जगह पर ले गए। फोन करके किसी एक व्यक्ति को बुलाया और पहचान कराई। पहचान न होने पर उसे पुनः शास्त्री पुल के पास छोड़कर बाइक सवार फरार हो गए। चील्ह थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि निलेश कनौजिया के साथी राज यादव की तहरीर पर सात अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लखमापुर लोहदी कला खुर्द निवासी अंकित बिंद, संजय बिंद व अनिकेत गोंड को पुराने बाड़ा से सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ मारने-पीटने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed