फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for fraud involving the sale of fake gold.

Mirzapur News: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for fraud involving the sale of fake gold.
जिगना में नक़ली सोना बेच कर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया
जिगना। पुलिस ने सोमवार को नकली सोने को असली बताकर ठगी करने वाले रामरक्षा, विद्यासागर और प्रशांत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें यादवपुर-मुराजपुर मार्ग पर नहर और तालाब के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 16 नकली सोने की गुल्ली और एक लाख 37 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के सुरेंद्र प्रताप सिंह ने जिगना थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि खोदाई में मिले सोने के सिक्के और गुल्ली बताकर उन्हें नकली सोना दे दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द पतौरीपुर निवासी राम रक्षा बिंद (25), विद्यासागर बिंद (22) और प्रशांत कुमार विश्वकर्मा (20) नकली सोने की गुल्ली और सिक्के को असली बताकर लोगों से ठगी करते थे। थानाध्यक्ष के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक चंद्रशेखर टीम के साथ सुबह 11 बजे गश्त पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादवपुर-मुराजपुर मार्ग पर नहर और तालाब के पास तीनों युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। घेराबंदी कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed