फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for distributing money, seized 76 thousand rupees, two vehicle seized in mirzapur

मिर्जापुर : पैसे बांटते तीन गिरफ्तार, 76 हजार रुपये जब्त, दो वाहन सीज

Mon, 26 Apr 2021 02:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for distributing money, seized 76 thousand rupees, two vehicle seized in mirzapur
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के लालगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान से कुछ घंटे पहले लालगंज पुलिस को सूचना मिली की जिला पंचायत प्रत्याशी के द्वारा पैसा बांटा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 76 हजार रूपये जब्त करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दो गाड़ियों को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लालगंज क्षेत्र के मटियारी गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने पुलिस को भ्रमण के दौरान बताया कि दो गाड़ियों से तीन लोग पैसा बांट रहे हैं। इसके बाद दलबल के साथ थानाध्यक्ष सुभाष राय मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पकड़े गए तीन  में से दो लोग कठवार गांव के और तीसरा बनारस का निवासी है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के पास से 76 हजार दो सौ रुपये जब्त किए। तीनों पर मुकदमा दर्ज कर  गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed