फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three and a half lakhs found with the youth riding Bolero, confiscated

बोलेरो सवार युवक के पास मिला साढ़े तीन लाख, जब्त

Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakhs found with the youth riding Bolero, confiscated
सोनभद्र से मिर्जापुर जा रही बोलेरो से मड़िहान थाने के सामने उड़नदस्ता टीम ने जांच के दौरान तीन लाख 49 हजार रुपये बरामद किया। लेखा-जोखा न मिलने पर रुपये को सीज कर दिया गया। बोलेरो में चालक समेत सात लोग सवार थे, लेकिन किसी ने पैसे के बारे में कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने के बाद से हर थाने में एक उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। जो भ्रमण कर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामलों में कार्रवाई कर रही है। साथ ही कैश व अन्य सामान ले जाने वालों पर भी नजर रखती है। फ्लाइंट स्वाट टीम प्रभारी शैलेश यादव के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी राजेश चौबे, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, रामअवध, अशोक यादव द्वारा मड़िहान के पास सोमवार की शाम को वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान सोनभद्र की तरफ से बोलेरो आ रही थी। पुलिस ने बोलेरो को रोका। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाश के दौरान टीम को गाड़ी से तीन लाख 49 हजार रुपये नकद मिला। बोलेेेरो में सवार युवक के पास पैसे का लेखाजोखा नहीं था। जिसके बाद पैसे को सीज कर दिया गया। स्वाट प्रभारी राजेेेश चौबे ने बताया कि चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी को रोका गया। गाड़ी मांडा की थी। सवारी गाड़ी से एक व्यक्ति के पास तीन लाख 49 हजार रुपये बरामद हुआ। उसने बताया कि वह कपड़ा व्यवसायी है। कपड़ा लेने जा रहा है, पर पैसे का लेखा जोखा नहीं दिखा सका। इसलिए पैसे को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed