फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   thrashed in a dispute over money transaction

पैसे के लेनदेन के विवाद में की पिटाई

Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
thrashed in a dispute over money transaction
थाना क्षेत्र के भुइलीखास गांव में रविवार को बकाए धन की मांग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराने के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शिवपुर बभनी गांव निवासी रितेश का थाना क्षेत्र के भुइली खास गांव निवासी कलामू व सुरमा निवासी हरहुआ जनपद वाराणसी से धन का लेनदेन है। कलामू ने रविवार की सुबह फोन कर रितेश को अपने घर बुलाया। लेन-देन की बात इस कदर आगे बढ़ गई कि सुरमा और कलामू ने रितेश को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित रितेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर भेजा। क्षेत्र के खैरा गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष से तीजा देवी (50) पत्नी सुरेश व अजय व राहुल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मैना देवी पत्नी स्व. रमेश घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed