फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Those who oppose Sanatan will go into the abyss: Nandi

सनातन का विरोध करने वाले रसातल में जाएंगे : नंदी

Sun, 21 Jan 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Those who oppose Sanatan will go into the abyss: Nandi
विंध्याचल। पूरी दुनिया में सनातन को मानने वाले राममय हो गए हैं। सनातन का विरोध करने वाले रसातल में जाएंगे।
विज्ञापन


ये बातें मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन और साफ-सफाई के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया में आज धार्मिक जन आंदोलन चल रहा है। सभी सनातनी राममय हैं और जो सनातन विरोधी हैं वो आज रसातल में जा रहे हैं। दोपहर करीब सवा दो बजे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे नंदी ने विधिवत दर्शन-पूजन करने के पश्चात स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर की सीढि़यों की साफ-सफाई की। इस दौरान डाॅ. संजय निषाद , नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी श्रमदान किया। विंध्याचल में उन्होंने सफाई कर्मियों को मास्क और दस्ताना वितरित किया। वहां भजन-कीर्तन में भी बैठे। साफ-सफाई के पश्चात मंत्री ने प्रसाद वितरण किया।
उधर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मां विंध्यवासिनी और रामेश्वरम महादेव का दर्शन-पूजन कर विंध्य धाम में सफाई अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर सफाई अभियान चलाया। प्रभारी मंत्री ने पहले रामेश्वरम महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद वे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। वहां कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद पहले से मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद दोनों मंत्रियों ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया। एक हाथ में पानी का ट्यूब और दूसरे में वाइपर लिए प्रभारी मंत्री मंदिर की सीढि़यों की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन

शंकर जी के मंदिर में उन्होंने पहले जल चढ़ाया उसके बाद पानी डालकर ड्योढ़ी साफ की, फिर बाहर विराजमान नंदी को गंगा जल से स्नान कर कपड़े से पोछा। उन्होंने दर्शनार्थियाें को प्रसाद भी वितरित किया। मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने भी मंदिर में साफ-सफाई की। सफाई अभियान में उनकी सहायता नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने की। साथ ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने भी सफाई अभियान में सहभागिता की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और वहां भी सफाई अभियान चलाया। मंदिरों में स्वच्छता अभियान के बाद कैबिनेट मंत्री नंदी सिविल लाइन तिराहा स्थित सिटी क्लब में भाजपा की ओर से आयोजित नमो एप कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से नमो एप से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प साकार करने में योगदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed