फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Those who could not do anything for the farmers, keep provoking them: Surya Pratap Shahi

जो किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके वही उनको भड़का रहे: सूर्य प्रताप शाही

Sat, 19 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Those who could not do anything for the farmers, keep provoking them: Surya Pratap Shahi
चुनार तहसील क्षेत्र के गुंसाईपुर में आयोजित किसान मेले का दीप प्रज्ज्वलित करके उदघाटन करते कृषि - फोटो : MIRZAPUR
चुनार। तहसील क्षेत्र के गुंसाईपुर में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके, वही उनको भड़काने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक कृषि उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश की है। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्पादकता कम है। जो उत्तर प्रदेश के किसानों, वैज्ञानिकों व सरकार के लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण कर उसका खेती में उपयोग किया जाना चाहिए। यह महाभारत काल से नहीं बल्कि वैदिक काल से परंपरा रही है जो देश की अर्थ व्यवस्था का आधार रही है। इसलिए उसे खेती के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष में कृषि विकास से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया लेकिन देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने कृषि एवं किसान पर ध्यान देने का कार्य किया है। सरकार आज किसानों को खेती से जुड़ी विभिन्न नई-नई जानकारियों को देने के लिए ब्लाक स्तर पर किसान मेले का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन साल में तीन सौ करोड़ कृषि शिक्षा के नाम पर सरकार ने दिया है। जो अब तक हिंदुस्तान के किसी भी प्रदेश की सरकार ने नहीं किया। कहा कि प्रदेश के 40 से अधिक कृषि विज्ञान केन्द्रों को दो करोड़ से लेकर ढाई करोड़ तक देकर उन्हें सक्षम बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के तमाम किसान योजना का लाभ ले रहे है। जिसकी धनराशि उनके खाते में जा रही है। भाजपा सरकार ने किसानों के उपज को सुरक्षित रखने के लिए जगह जगह उच्च क्षमता के फसल रखने व बीज गोदाम को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के लिए किसान नीति में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रदर्शनी में लगे स्टाल का निरीक्षण किया
चुनार। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर लगी प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विभाग व क्षेत्रीय किसानों की ओर लगे मेले में लगाये गये विभिन्न स्टालों पर रखे सामानों का निरीक्षण कर उसके बारे में जानकारी हासिल की। इसी दौरान उन्होंने गुंसाईपुर स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी एजी के पाठ्यक्रम के सत्रारंभ का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सम्मानित हुए किसान
चुनार। कार्यक्रम के दौरान ही कृषि मंत्री ने काला धान उपजाने वाले चंदौली जनपद के किसान शशिकांत व धीरज प्रताप सिंह को सम्मानित किया। किसानों ने बताया कि 12 टन काला धान विदेश के कतर व आस्ट्रेलिया में निर्यात किया गया है। कृषि विभाग से जुड़े विशेषज्ञों ने किसान मेले में आये क्षेत्र के किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए उपज को बढ़ाने के लिए नये-नये तरीके को उनसे साझा किया। इस दौरान स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, काशी विद्यापीठ के कुलपति त्रिलोकी नाथ, बीएचयू पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ गुरु प्रसाद, आयुष जायसवाल, जगदीश सिंह, हरिशंकर सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता मौजूद रहे।

इनसेट
कृषि मंत्री का हुआ स्वागत
चुनार। नगर में पहुंचे कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शुक्रवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने पक्का पुल पर मंत्री का गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सहयोगी आलोक सिंह, पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, महामंत्री आलोक श्रीवास्तव, अभिलाष राय, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, रामआसरे बाबा, मुन्ना पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed