फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Those gone Dyala Deen revealed Kripala ...

भये प्रगट कृपाला दीन दयाला...

Sun, 29 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 29 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Those gone Dyala Deen revealed Kripala ...

विज्ञापन
नवरात्र का पर्व पूरे जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। चैत्र नवरात्र की रामनवमी जनपद में बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाई गई।

कहीं हवन-पूजन तो कहीं विहिप द्वारा श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवरात्र के आखिरी दिन लोगाें ने कन्या पूजन करके व्रत का पारण किया। महिलाओं ने कलश स्थापित कर विधिवत पूजन किया तथा हलवा-पूड़ी का भोग लगाया।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी को नगर में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


धूमधाम से निकली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़े के लोग अपने शस्त्र का प्रदर्शन करते चल रहे थे। डीजे, ढोल ताशा के साथ बड़ी संख्या में लोग भगवा झंडे को लहराते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में प्रभु राम की भव्य झांकी सहित ब्रम्हा, विष्णु, महेश, गणेश जी, नारद जी, भारत माता की झांकी तथा रथ पर बाबा भोलेनाथ की नयनाभिराम झांकी आकर्षण का केंद्र रहे।

श्रीराम की शोभायात्रा नगर के संगमोहाल से निकलकर कटरा कोतवाली मार्ग, कच्ची सड़क, तेलियागंज, डंकीनगंज, घंटाघर, कोतवाली रोड, बसनही बाजार, धुंधीकटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, गणेशगंज, भैसहिया टोला, संगमोहाल पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ हुआ।

शोभायात्रा निकलने के पूर्व मुख्य अतिथि विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने श्रीराम का पूजन-अर्चन व 101 दीपक से भव्य आरती किया। शोभायात्रा का नेतृत्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव, समिति के अध्यक्ष मनोज दमकल और उपाध्यक्ष रविशंकर साहू कर रहे थे।


शोभायात्रा का नगर में 112 जगह स्वागत किया गया तथा शामिल लोगों को फल, शर्बत, मिष्ठान, फलहारी, काफी, चाय का दिया जा रहा था।

 इस दौरान संतोष गोयल, सांसद अनुप्रिया पटेल, रोहित तिवारी, अंकित कसेरा, राजेश कुमार वर्मा, रोहित शुक्ल, जगदीश पटेल, गंगा सागर दूबे, अनिल सिंह, मनोज जायसवाल, आनंद सिंह, गौरव ऊमर राजीव यादव, सतीश यादव, विजय, गोपाल केशरवानी, विजय बहादुर पांडेय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed