Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Build a house for the elderly man within 48 hours, or else face imprisonment: DM

48 घंटे में वृद्ध का मकान बनवाएं, नहीं तो भेजेंगे जेल : डीएम

Sun, 22 Nov 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Build a house for the elderly man within 48 hours, or else face imprisonment: DM
मड़िहान में अपनी समस्या बताने को जुटी फरियादियों की भीड़, संवाद
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन

कोटवां पांडेय के ग्रामीणों ने शिकायत की कि दूसरे क्षेत्र के लेखपाल ने जोखू का मकान गिरवा दिया है और अब उनके मकान गिराने की भी बात कही जा रही है। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल को 48 घंटे के अंदर वृद्ध का मकान बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ऐसा न होने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। सिरसी डूब की जमीन के पट्टा आवंटन में धांधली की शिकायत पर जिलेदार को चेतावनी देते हुए जांच टीम गठित की। चारों तहसीलों में कुल 271 शिकायतें आईं, जिनमें 20 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता की अध्यक्षता में 92 मामले आए, जिनमें छह निस्तारित हुए। चुनार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संगमलाल ने 66 शिकायतें सुनीं। पांच का निस्तारण किया गया। श्रुतिहार गांव के अरुणोदय कुमार सिंह ने बताया कि धान बेचने के लिए 12 से अधिक किसानों ने दस दिन पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन लेखपाल के सत्यापन न करने से क्रय केंद्र पर नंबर नहीं लग पा रहा है। लेखपाल को तत्काल सत्यापन का निर्देश दिया गया।

लालगंज में एसडीएम अजीत कुमार की अध्यक्षता में 45 शिकायतें आईं, जिनमें तीन का निस्तारण हुआ। अहुंगी के रामपति कोल ने 1976 में नसबंदी के बदले मिले पांच बीघा पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed